पानापुर: शादी के छह महीने बाद ही कार के लिए गला दबाकर विवाहिता की हत्या

By _ Op Yadav
पानापुर. जिले में कोरोना को लेकर लागू लॉकडाउन के दौरान महिलाओं पर जुल्म बढ़े है। विवाहिता की हत्याएं भी पहले से ज्यादा दर्ज की गई है। वहीं घरेलू हिंसा व दहेज प्रताड़ना के मामले में करीब दो से ढाई गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार की रात पानापुर थाना क्षेत्र के सतजोड़ा गाईं टोला में शादी के मात्र 6 महीने बाद ही कार के लिए नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई।

फोन पर सूचना मिलने के बाद नवविवाहिता के मायके वाले शनिवार की सुबह बस से सतजोड़ा पहुंचे। तो देखा कि नवविवाहिता का शव पलंग पर पड़ा हुआ है। उसके गले में गहरा काला निशान है। साथ ही ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं। घटना की सूचना मायके वालों ने पुलिस को दी। उसके बाद प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा भेज दिया।
हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिश
मृतका के मायके वालों ने बताया कि डॉली की हत्या करने के बाद उसके कपड़े बदल दिए गए थे। सबूत मिटाने के लिए घर के फर्श को धो दिया गया था। घर के सोफे पर खून के निशान भी लगे दिखे।

5 दिसंबर 2019 को हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के चांदपरना निवासी ललन सिंह की पुत्री रौशनी उर्फ डॉली की शादी पानापुर थाना क्षेत्र के सतजोड़ा गाईं टोला निवासी जीटर सिंह उर्फ जीतेंद्र सिंह के पुत्र परमीत सिंह से हुई थी। हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार 2019 में 5 दिसंबर को दोनों ने एक-दूसरे से साथ निभाने की कसम खाई थी। मृतका दो बहनों में अपने माता-पिता की बड़ी संतान थी।

10 लाख नकद समेत पांच लाख के जेवर दिए थे
पुलिस को दिए आवेदन में मृतका की मां सुशीला देवी ने बेटी की हत्या के दो कारण बताई है। पहले कारण में कहा है कि मेरी बेटी की शादी में 10 लाख नकद और 5 लाख रुपये के आभूषण उपहार में दिए गए थे। उसके बावजूद शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में कार देने के लिए मेरी बेटी को प्रताड़ित करते रहते थे। दूसरा कारण मृतका की मां ने बताया है कि बेटी के ननद का अवैध संबंध गांव के एक युवक के साथ था। जिसका विरोध मेरी बेटी हमेशा करती रहती थी। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

सारण में आठ से 27 जून तक बीच हुई हैं हत्याएं
8 जून : तरैया व दरियापुर थाना क्षेत्र में दो विवाहिता की हत्या कर दी गई थी। तरैया में विवाहिता की दहेज के लिए ससुरालवालों ने मार डाला। जिसमें एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं दरियापुर थाना क्षेत्र के बनवारीपुर में एक महिला की फंदा लगा शव बरामद किया गया था।

11 जून : मशरक के दुरगौली गांव में गिरी टोला में नवविवाहिता को जलाकर मार दिया गया था। मृतिक की मां गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के मलपुरा गांव निवासी शुभावती देवी पति त्रिवेणी पर्वत ने मशरक थाना में कांड संख्या 321/20 प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

17 जून : दरियापुर के भैरोपुर गांव में दहेज के लिए विवाहिता को गला दबा हत्या कर दी गई थी। सोनपुर थाना के मखदुमपुर गांव निवासी रामनरेश सिंह की पुत्री शिंपी की हत्या हुई थी। वहीं सहाजितपुर के हाफिजपुर गांव में पति ने पत्नी की कुदाल से काटकर हत्या कर दी थी।

Comments

Contact Form saran tak mob 8294604618

मैट्रिक-इंटर पास युवकों को मिलेगी बिहार के हाई स्कूलों में नौकरी, सैलरी 16500

*छपरा के इसुआपुर में शिक्षक और छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल, पढ़ाई छोड़ करता था गंदी-गंदी हरकतें*

उच्च माध्यमिक स्कूल भोराहा पानापुर के द्वारा रात्री प्रहरी का नियुक्ति में बाजी मारे पुकार कुमार