युवा पत्रकार मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में लगाया गया पेड़*





*एक पेड़ एक जिंदगी, हर गांव हरियाली*
सं सू / भगवानपुर हाट ( सिवान):- मोरा गाँव मे के एक पेड़ एक जिंदगी कार्यक्रम के तहत 50 से अधिक वृक्ष लगाया गया। साथ ही जनादेश एक्स्प्रेस मे एक वर्ष कार्यरत् पूरे होने पर व् यूथ प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ( YPA ) के तीन वर्ष पूरा होने पर वृक्ष लगाया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरूआत मनिष कुमार सिंह ने वृक्ष लगाकर किया। मनिष कुमार सिंह ने कहा कि के एक पेड़ एक जिंदगी कार्यक्रम सराहनीय है। आज जब पूरा विश्व के सभी जीव जगत प्रदूषण की समस्या से त्रस्त है। दिनों दिन जंगल उजाड़े जा रहे हैं। वृक्षों की अंधाधुंध कटाई हो रही है। इस कारण पूरे विश्व में पर्यावरणीय असंतुलन की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस कारण पर्याप्त वर्षा नहीं हो रही है। अनाज उत्पादन से लेकर हमारे स्वास्थ्य तक में असर पड़ रहा है।इस अभियान में शामिल होकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा वनों के ह्रास को रोकने का प्रय| करना चाहिए। इस अभियान मे योगदान दें। लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से सराहनीय पहल है। 
*पेड़ लगाने के साथ इसकी सुरक्षा भी है जरुरी है*
मनिष कुमार सिंह ने कहा कि पेड़ लगाने के साथ इसकी सुरक्षा भी अतिआवश्यक है। इसका बचाव करना चाहिए। क्योंकि वृक्ष के बगैर जीवन अधूरा है। वृक्ष से ही जीव जंतु को ऑक्सीजन मिलता है। लेकिन जिस तरह से पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रही है और नए वृक्ष नहीं लग रहे हैं, उससे जाहिर है कि आने वाले दिनों में लोगों को भीषण संकट से जूझना पड़ सकता है। ऐसे में वह संकट नहीं आए, इसके लिए लोगों को पहले से ही अलर्ट रहना होगा। उन्होंने मौजूद तमाम लोगों से अनुरोध किया कि वे अपने-घरों के आसपास कम से कम 10-10 पेड़ जरूर लगाएं। मौके पर सुधीर कुमार सिंह, दीपक सिंह,राहुल सिंह, अभिषेक सोनू, राकेश सिंह,शिवम् कुमार व शुभम कुमार मौजूद थे।।

Comments

Contact Form saran tak mob 8294604618

मैट्रिक-इंटर पास युवकों को मिलेगी बिहार के हाई स्कूलों में नौकरी, सैलरी 16500

*छपरा के इसुआपुर में शिक्षक और छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल, पढ़ाई छोड़ करता था गंदी-गंदी हरकतें*

उच्च माध्यमिक स्कूल भोराहा पानापुर के द्वारा रात्री प्रहरी का नियुक्ति में बाजी मारे पुकार कुमार