पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन मशरक प्रखण्ड कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई
By _ Op Yadav
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन मशरक प्रखण्ड कांग्रेस कार्यालय में प्रखण्ड अध्यक्ष श्री रविंदर सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई जिसमें मुख्यरूप से प्रदेश प्रतिनिधि केदारनाथ सिंह जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ब्रमदेव दास राजेंदर सिंह डॉ रविंदर सिंह जनक पटेल प्रमोद ठाकुर विक्रमा सिंह शामिल थे कार्यक्रम की शुरुवात पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष ब्रमदेव दास ने स्वर्गीय नेहरू जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर के किया जबकि उपस्थति सभी सदस्यों को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेहरू जी न केवल देश की आज़ादी में मुख्य भूमिका निभाया बल्कि आज़ादी के बाद देश के प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए देश को बहुत तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर किया सभी छेत्रो में देश को आगे बढ़ाए उनके योगदान को देश हमेसा याद करेगा।
Comments